सातवे चरण में होगा लोकसभा का चुनाव संपन्न.... जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के प्रेस विज्ञप्ति संख्या-323 (1)/सीईओ-2 दिनांक 16 मार्च, 2024 द्वारा जनपद-कुशीनगर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने हेतु निम्नानुसार निर्वाचन कार्यक्रम नियत किया गया है।जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
उन्होंने अवगत कराया है कि चुनाव सातवें चरण में संपन्न होगा जिसके अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक:- 07-05-2024 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक :-14-05-2024 (मंगलवार), नाम निर्देशनो की संवीक्षा हेतु दिनांक :- 15-05-2024 (बुद्धवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक :-17-05-2024 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक :- 01-06-2024 (शनिवार), मतगणना का दिनांक:-04-06-2024 (मंगलवार) तथा वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण करा लिया जायेगा:- 06-06-2024 (बृहस्पतिवार) है।
Tags
चुनाव अचार संहिता