शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता....
कुशीनगर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली शिकायत निवारण प्रणाली, आइजीआरएस में जनपद कुशीनगर के तहसील कसया को प्रदेश में पहला स्थान मिला है हाटा,कप्तानगंज,पड़रौना,खड्डा को प्रदेश में 87 वां स्थान मिला है तो वही तमकुहीराज को 246 वां इसमें ऑनलाइन शिकायत में भूमि, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में यह स्थान प्राप्त हुआ है। फरवरी माह में प्रदेश में कसया तहसील 90 में 90 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।अन्य तहसील में पडरौना,हाटा,कप्तानगंज,खड्डा को 90 में 89 तमकुहीराज को 90 में से 67 अंक मिले हैं। कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों के द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप तहसील को इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तो वही ज्वाइन मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर फरवरी माह में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं भौतिक सत्यापन में निस्तारण सही पाए जाने पर शासन ने तहसील कसया को प्रथम रैंक दी है।सरकार ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से की गई शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जन शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएसकी शुरुआत की है इसी तरह आगे भी शिकायतों के निस्तारण पर जोर रहेगा।