गैन्गेस्टर एक्ट में तीन इनामी को तमकुहीराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैन्गेस्टर एक्ट में तीन इनामी को तमकुहीराज पुलिस ने किया गिरफ्तार 

थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में 15,000-15,000/- रु0 के 03 नफर वांछित इनामिया अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश व वांछित/इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.03.24 को प्रभारी निरीक्षक श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमुहीराज पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित 15000-15000/- रू0 इनामिया वांछित 03 नफर अभियुक्तगण 1-विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद ग्राम सेमरा मु0 चिखरी(हरटीनगंज) थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या, 2-राम भरत चौरसिया पुत्र स्व0 हरीश चन्द ग्राम तरमा खुर्द(खास) थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या 3-कोमल पाठक पुत्र विन्ध्याचल पाठक ग्राम तरमा कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 21.11.2022 को थाना तमकुहीराज पुलिस के साथ चार राशि गोवंशीय पशुओं को पिकअप से ले जाने के दौरान लतवा चट्टी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 191/2022 धारा 307 भादवि व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 51/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना तकुहीराज जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त
1-विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद ग्राम सेमरा मु0 चिखरी(हरटीनगंज) थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या 
2-राम भरत चौरसिया पुत्र स्व0 हरीश चन्द ग्राम तरमा खुर्द(खास) थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या 3-कोमल पाठक पुत्र विन्ध्याचल पाठक ग्राम तरमा कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

गिरफ्तार  करने वाली टीम
1-प्रा0नि0 अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 आदित्य साहू थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 
3-कां0 राकेश सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 
4-कां0 विनोद कुमार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 

सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post