श्री बापू राम इंटर कॉलेज के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र प्रतियोगिता का आयोजन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान वि0 खं0 पडरौना के ग्राम लमकन में श्री बापू राम इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि महात्मा कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वि0खं0पडरौना के 10 ग्राम की टीम के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया इस दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चार प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वॉलीबॉल (बालक वर्ग) में लक्ष्मीपुर ग्राम की टीम ने ग्राम सभा पड़री को हरा कर विजेता रही तथा कबड्डी (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में ग्राम सभा लमकन को हराकर पडरी ने विजेता की ट्रॉफी अपने हिस्से में ली , वही दूसरी ओर कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में लक्ष्मीपुर ग्राम की टीम ने ग्राम पड़री को हराकर विजेता की जीत अपने हिस्से में की , दिन के अंत में हुई खो-खो (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में ग्राम बंगाली पट्टी ने ग्राम लमकन को हराया । इस दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में अतिथि श्री महात्मा कुशवाहा जी के द्वारा विजेता एवं उपविजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया खेल के जरिए युवाओं का बौद्धिक विकास होता है एवं सभी युवाओं को किसी भी एक खेल को अपने जीवन से जोड़े रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी साझा की । इस प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभा रहे देवेंद्र कुशवाहा , चंचल प्रसाद कुशवाहा , सुग्रीव कुशवाहा ,लवली सिंह, अर्पिता कुशवाहा, नींबू कुशवाहा जी ज्योति राय आदि मौजूद रहे
Tags
खेल प्रतियोगिता