एक अपराधी को बनाया लंगड़ा दो को किया गिरफ्तार
शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता....
कुशीनगर - पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2024 धारा 392 भादवि में पंजीकृत अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी द्वारा पुलिस की कई टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा टीकर नहर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना से संबंधित अभियुक्तगण संदीप कुमार,राज कृष्ण पासवान एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उनके पास मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये 20,000/ रूपये नगद व एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद मोवाइल फोन व एक अदद घटना में प्रयुक्त बजाज कम्पनी की पल्सर मोटर साइकिल नं0 UP 53 EC 9431 की बरामदगी कर घटना का अनावरण किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर जेल भेज दिया गया उल्लेखनीय है कि थाना को0 पड़रौना, स्वाट व थाना अहिरौली बाजार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 34/2024 धारा 392 भादवि से संबंधित एक अन्य अभियुक्त सन्दीप उर्फ मोनू गोंड़ निवासी नइया पार खुर्द थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर की तलाश में पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था थाना को0 पडरौना क्षेत्रांतर्गत मिश्रौली नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का ₹10000 नगद, एक अदद लूट का मोबाइल फोन, एक अदद पिस्टल 32 बोर, 2 अदद फॉयर शुदा खोखा कारतूस 32 बोर, 4 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद मोटरसाइकिल अपाची (बिना नं0 प्लेट की बरामदगी की गयी बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना को0 पड़रौना पर मु0अ0सं0 68/2024 धारा 307,414 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत जेल भेज दिया गया
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-* प्रभारी नि0 सुशील कुमार शुक्ला थाना को0 पडरौना,
थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट टीम प्रभारी,व0उ0नि0 सभाजीत सिंह,उ0नि0 उमेश कुमार आदि लोग शामिल रहे
Tags
लुटेरा गिरफ्तार