विधुत विभाग के एसडीओ पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग
एक पीड़ित ने मुखमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के विधुत उप केंद्र मनिकौरा क्षेत्र निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से लिखित तहरीर देकर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उसका कहना है की एसडीओ को घुस नही दिया गया तो उनके द्वारा पीडी होने के बाद भी हमारा बिल जबरिया भेजवाया जारहा है उसी मामले को लेकर पीड़ित ने मुखमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है जब इस मामले में विधुत उप केंद्र पडरौना क्षेत्र के एक्शियन से पक्ष जानने की कोशिश किया गया तो टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बोले मेरे तरफ से कोई पक्ष नही है इससे साफ जाहिर होता है अधिकारी इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कुछ भी बोलना नही चाहते क्या है पूरा मामला आइए जानते है ।
बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के विधुत उप केंद्र पडरौना 333/11 उप केंद्र के डिविजन मनिकौरा क्षेत्र के निवासी पृथ्वी जैसवाल पुत्र सीताराम जैसवाल ने बीते एक दिन पहले एसडीओ के कारनामे से अजीज होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर तहरीर देकर एसडीओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है की प्रार्जंथi जंगल खिरकिया पडरौना जिला कुशीनगर के नाम से कनेक्शन PR6-2109-159850 को 8/12/2017 में प्रार्थी PD करा चुका है उसके बाद भी प्रार्थी का एसडीओ द्वारा बिल चालू कर दिया जारहा है जबकि प्रार्थी का ऑनलाइन बिल चल रहा है एसडीओ मानिकौरा द्वारा बिल खोल दिया गया है, अवैध वसूली के लिए जबकि एसडीओ का ऑफिस कहां है पता नहीं चलता है कंज्यूमर परेशान रहते हैं आए दिन कन्जुमरो से विवाद हो रहा है और गाली गुप्ता व् मुकदमे कि धमकी देकर भगा दिया जाता है मनिकौरा एसडीओ के द्वारा साथ ही शिकायत करता ने ये भी कहा की एसडीओ क्षेत्र में बहुत कम आते है उपभोक्ता हमेशा परेशान रहते है कोई सुनवाई नहीं होता इसी मामले को लेकर पीड़ित ने मामले का जांच कर आवश्यक कार्रवाई का मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए है वही इस मामले में टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पडरौना एक्शीयन ने अपने तरफ से कुछ भी पक्ष नही रखा साथ ही जब विधुत विभाग के जिला देखने वाले अधिकारी के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका फोन नही उठा नही कोई जवाब दिया गया अब देखना होगा इस मामले में एक्शीयन व जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते है ।