मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा रामराज्य की कल्पना को साकार करने में लगी है.....दुर्गेश राय

मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा रामराज्य की कल्पना को साकार करने में लगी है.....दुर्गेश राय
 
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद के सभी गांवों में मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांग रहे हैं।
     जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रविवार को फाजिलनगर विधानसभा के तुर्कपट्टी में प्रवास कर गांव चलो अभियान के तहत मंदिर दर्शन,बूथ समिति, पन्ना समिति की बैठक करने के बाद जन संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र *मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा रामराज्य की कल्पना को साकार करने में लगी है*। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी गाँव और गरीब की समस्या निस्तारण पर प्रमुखता से ध्यान दिया है। जिसके फलस्वरूप गांव में रहने वाले गरीब,दलित, पिछड़े और सरकारी लाभ से वंचित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। चाहे वह उज्ज्वला योजना हो, रसोई गैस हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्रों को बिना भेदभाव का लाभ दिया गया है । गांव हो या शहर निर्बाध बिजली की सुविधा और कड़ी कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में शामिल है जिससे आम लोगों का जीवन आसान हुआ है।
  इस अवसर पर धन्नजय राय, शैलेन्द्र तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, महेंद्र शर्मा,प्रमोद राय सहित स्थानीय बूथ समिति और पन्ना समिति सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post