मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी मिली दो विकास खण्ड क्षेत्रो में जिम्मेदार मौन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
Mob--9452316837
कुशीनगर जिले मे मनरेगा योजना मे व्यापक पैमाने पर फर्जीवडा कर फर्जी हाजिरी का काम हो रहा है जबकि उस मामले मे लगातार खबर प्रकाशन के बाद भी मामले मे अधिकारी फर्जीवाड़ो पर कार्रवाई करने मे निरंकुश दिखाई दिए वही इस मामले की सुचना विकास खण्ड से लगायत जिले के जिम्मेदार अधिकारी को भी है बावजूद कार्रवाई के किसी मज़बूरी या दबाव मे आजतक कोई कार्रवाई नहीं किये जबकि बीते दिनों मनरेगा योजना के तहत हुए फर्जीवड़े मे मात्र एक बार मनरेगा लोकपाल के द्वारा मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया था लेकिन उसके बाद सूत्र बताते है की विकास खण्ड के जिम्मेदार ने मनरेगा लोकपाल को भी मैनेज कर लिया गया उनके द्वारा भी आज तक न किसी मामले मे जांच किया गया न कोई कार्रवाई किया गया तो कही न कही इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवडा कर सरकारी धन को लूट और बंदरबाँट किया जारहा है।. आज हम बात करेंगे जिले के विकास खण्ड पडरौना का और दुदही विकास खण्ड का जहाँ मनरेगा योजना के तहत फर्जी
हाजिरी उस जगह पर लगाई गई है जहाँ महीनों पहले उसपर काम हो चुके है आज तक फर्जी हाजिरी लगाई गई है वही खण्ड विकास अधिकारी पडरौना द्वारा संवाददाता के नंबर को ब्लाक इस लिए कर दिया गया की कोई फर्जीवड़े की सुचना न मिले और नाही कोई कार्रवाई करनी पड़ेगी आज दिनांक-28-02-2024 को विकास खण्ड पडरौना के गाँव होरलापुर मे जिस सडक के किनारे हाजिरी लगाई गई है वहा बहुत पहले काम पुरे हो चुके हैं जिम्मेदारो के आँख मे धूल झोंक कर फर्जीवडा हाजिरी लगाई गई हैं जबकि होरलापुर मे एक नही दोदो फर्जी साइड पर हाजिरी लगाई गई हैं जो जाँचकर कार्रवाई का विषय हैं वही दुदही विकास खण्ड के गाँव मिश्ररौली मे तीन साइड पर दिनांक-27-02-2024 को मनरेगा योजनाके तहत काफ़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी जिसपर ग्रामीणों ने बताया की लगभग दो माह पहले इस चकरोड़ पर काम हुए हैं इस बिच कोई काम नहीं हुआ हैं तो इस तरह से जिले के दो विकस खंडो में मनरेगा योजना के फर्जीवडा काम किया जारहा हैं जांच कर कार्रवाई का विषय है अब देखना होगा कि इस मामले में जिले के जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते हैं।
Tags
मनरेगा फर्जी hajiri