अपर आयुक्त ने कसया तहसील का किया औचक निरीक्षण

अपर आयुक्त ने कसया तहसील का किया औचक निरीक्षण

 शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता.....
 कुशीनगर - शुक्रवार दोपहर के बाद अपर कमिश्नर परिक्षेत्र गोरखपुर रामाश्रय द्वारा तहसील कसया का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें तहसील से संबंधित पटलों, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, राजस्व न्यायालय एवं अन्य पटलों से संबंधित अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें अपर आयुक्त ने अभिलेखागार में पुरानी रखी खतौनी को जिला राजस्व अभिलेखागार में भेजने का निर्देश दिया गया तथा 5 वर्ष से अधिक पुराने वादो को प्राथमिकता पर निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए उन्होंने विभागीय रजिस्टरों का निरीक्षण किया। लंबित पड़ी आरसी के बारे में विभागीय कर्मचारियों से जानकारी ली
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन,तहसीलदार धर्मवीर सिंह समेत अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post