थाना सेवरही पुलिस द्वारा नकली अवैध शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़
थाना सेवरही पुलिस द्वारा नकली अवैध शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, शराब बनाने के समान व खाली शीशी, रैपर, ढ़क्कन, एक अदद लग्जरी वाहन व अवैध शस्त्र के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों एवं अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.02.2024 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा पिपरा मुस्तकिल अगरंवा के पास से चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान भारी मात्रा में अग्रेंजी शराब रायल स्टैग व रैपर ढ़क्कन व स्प्रिट व एक अदद स्कार्पियो गाड़ी व 02 नफर अभियुक्तगण के गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 39/2024 धारा 60/63(2) आबकारी अधिनियम व 54/64 कापी राईट एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 419/420/467/272 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1-हिरामन यादव पुत्र स्व0 गोपाली यादव साकिन पिपरा मुस्तकिल अगरवा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 2-चन्दन कुशवाहा पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाहा साकिन कन्ठी छपरा बारी टोला थाना जँटहा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 39/2024 धारा 60/63(2) आबकारी अधिनियम व 54/64 कापी राईट एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 419/420/467/272 भादवि0
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-हिरामन यादव पुत्र स्व0 गोपाली यादव साकिन पिपरा मुस्तकिल अगरवा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2-चन्दन कुशवाहा पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाहा साकिन कन्ठी छपरा बारी टोला थाना जँटहा जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण
1-दो सफेद जरीकेन में 10-10 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट
2-एक गत्ता में 22 शीशी राँयल स्टैग शराब(375ml)
3-खाली शीशी रायल स्टैग (375ml) 250 अदद
4-एक अदद सैंमसंग मोबाईल मल्टीमीडिया
5-नगद 6300/- रूपये
6-एक अदद वाहन स्कार्पियो DL12CA1625 (कीमत लगभग 3,50,000/- रु0)
7-एक अदद देशी तमंचा 12 बोर
8-एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
9-एक अदद देशी रिवाल्वर 32 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-SHO श्री दिग्विजय नरायन राय थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2-व0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 सुजीत कुमार चौकी प्रभारी पिपराघाट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 आशुतोष जायसवाल थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
5-हे0का0 रविन्द्र यादव थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
6-हे0का0 मानवेन्द्र सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
7-का0 अनुज सरोज थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
8-का0 संजय यादव थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
9-का0 राजपाल चौधरी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
10-का0 सुन्दर चौधरी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर