एसडीएम का बुलडोजर गर्जा दिलाया अवैध अतिक्रमण से निजात
शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता....
कुशीनगर - कप्तानगंज तहसील के समीप विकास खंड कार्यालय , एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दुकान और टीन सेट लगाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था एसडीएम ने चौराहे से पैदल गश्त करते हुए निकले और दुकानदारों द्वारा नाले पर और उसके बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल एसडीएम योगेश्वर सिंह ने जेसीबी के माध्यम से हटवाया दिया बुधवार की शाम एसडीएम ने पुलिस बल और नगरपालिका परिषद की टीम के साथ सड़क पर निकले। उन्होंने बाजार में भ्रमण कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी उन्होंने कहा दुकानों के बाहर सड़क घेरकर सामान न रखने को चेताया एसडीएम की मौजूदगी में पालिका की टीम ने दुकान को हटाकर सड़क को कब्जा मुक्त करा दिया।एसडीएम ने बताया इन सभी अवैध अतिक्रमणकारियों को अवगत कराने के वावजूद अतिक्रमण फैलाएं हुए थे जिससे आवागमन बाधित हो रहा था लगातार शिकायत मिल रही थी जिसको तत्काल प्रभाव से हटाया गया और अन्य दुकानदारों को आगाह किया गया है की अवैध अतिक्रमण न करें
इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी के साथ पुलिसकर्मी उपस्थित रहे
Tags
अतिक्रमण पर कार्रवाई