निगम के सेवानिवृत पेंशनर कर्मियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगो लेकर की बैठक l
मु0 असलम संवाददाता कुशीनगर....
कर्मचारी पेंशन योजना -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति सम्बद्ध कर्मचारी पेंशन -95 सेवा निवृत कर्मचारी समन्वय एवं लोक कल्याण संस्था के जिला इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में सेवा निवृत निगम कर्मी पेंशनरो ने अपनी चार सूत्री मांगो क़ो लेकर शनिवार क़ो रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बैठक की l बैठक के दौरान निगम कर्मी पेंशनरो ने केंद्र सरकार से 7500 प्लस डी ए, मेडिकल सुविधा व 1995 से पहले से पहले के सेवानिवृत कर्मचारियों क़ो पाँच रूपये प्रतिमाह करने की मांग किया है l बैठक के दौरान समिति के कुशीनगर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद ने कहा कि निगम के सेवा निवृत कर्मी अपनी मांगो क़ो लेकर आठ वर्षो से धरना प्रदर्शन कर रही है, और आज जंतर - मंतर सहित पुरे प्रदेश में संगठन धरना प्रदर्शन कर रही है l हमारी मांगे ज़ब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक हमारा धरना प्रदर्शन चलता रहेगा, मांगे पूरी न होने तक हम चुनाव में सरकार का समर्थन भी नहीं करेंगे l आने वाले समय में हमारा प्रदर्शन सरकार के खिलाफ और तेज होगा, जिसको लेकर बैठक में जंतर मंतर पर हो रहें प्रान्तवार क्रमिक अंशन के लिए विचार विमर्श कर अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होने के लिए आह्वान किया गया l इस दौरान धरने पर बैठे कर्मियों ने सरकार विरुद्ध नारे भी लगाएं l बैठक में सचिव देवरिया सुरेन्द्र राय, समन्वयक चंद्रभान राय, शाखा अध्यक्ष कसया शफीक अंसारी, छेदी प्रसाद, उम्मत अली, कृति निवास गौतम्ब, उपाध्यक्ष राधाकृष्ण मिश्र, महिमा राय, रामविलास यादव, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव आदि ने भी अपनी - अपनी बातो क़ो रखा l इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, चीनी मील निगम, वन निगम आदि निगम विभागों के सेवानिवृत कर्मी मौजूद रहें l
Tags
बैठक