मजदूरों की आयदिन लग रही जिम्मेदारों के बल पर फर्जी हाजिरी मौके पर नही मिले मजदूर
मू0 उमर अंसारी संवाददाता......
भारत में गरीबी और भुखमरी को देखते हुए रोजगार की गारंटी देने का लक्ष्य बना कर भारत सरकार ने मनरेगा योजना के तहत एक मजदूर को 100 दिन के रोजगार देने के लिए गारंटी योजना के तहत प्रधान मंत्री मनरेगा योजना का शुभारंभ किया ताकि इस योजना के तहत मजदूरों को मजदूरी मिले और उनका परिवार भुखमरी का शिकार न हो उनके परिवार के भरण पोषण होता रहे लेकिन आज इस योजना को पलीता खुद सरकार के अधिकारी कर्मचारी लगा रहे है सरकार ने जिसके कंधे के पर जिम्मेदारी का बोझ दिया आज वो जिम्मेदार सरकार के उक्त योजना को पलीता लगाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे है हम बात करेंगे ब्लाक से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों का ब्लाक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी होते है खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, एपीओ,ग्राम सचिव,रोजगार सेवक,होते है जो इस योजना के पहिए को चलाने में इनका एक बड़ा योगदान होता है लेकिन आज इस योजना को पलीता लगाने में इनका अहम भूमिका दिखाई दे रहा है वही अगर बात जिले स्तर के अधिकारी कर्मचारी की कही जाय तो इनकी भी भूमिका कुछ इसी तरह का है जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े फर्जी कामों की स्थलीय जांच करवा कर कार्रवाई का आश्वासन तो देते है लेकिन इनसे आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ इनके द्वारा कार्रवाई के बजाय मस्टरोल को जीरो करवा देने का फर्जी आश्वासन दूसरे दिन फिर भ्रष्टाचार की उसी प्रकार भेट चढ़ती है जैसे समाचार प्रकाशन के दौरान इनका कार्रवाई का आश्वासन होता है लेकिन इनके द्वारा कभी ठोस कार्रवाई नहीं किया गया जिससे जिले में इस योजना को पलीता लगाने वालो में भय का माहौल बन सके इस तरह से तमाम गावों का स्थलीय निरीक्षण किया गया लेकिन आज तक कोई मजदूर मौके पर दिखाई नही दिया चाहे ग्राम प्रधान के द्वारा लगाई गई फर्जी मजदूरों की हाजिरी हो चाहे क्षेत्र पंचायत के द्वारा लगाई गई मजदूरों की फर्जी हाजिरी हो कुल मिला कर इस योजना के तहत कुशीनगर जिले के पडरौना विकास खंड में लूट की होड़ लगी हुई है । हम बात करेंगे आज एक गांव विकास खण्ड पडरौना के सिकटा की जहां बीते 22 जनवरी को एक सड़क पर सफाई और मिट्टी का काम किया गया था उसके बाद आज तक कोई काम नहीं किया गया लेकिन उसपर फर्जी मस्टरोल भर कर आयदिन 41 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा कर जिम्मेदारों की मदद से सरकार के इस योजना में पलीता लगाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही बीते तमाम ऐसे फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगा कर इस योजना से लूट खसोट किया जा रहा है वही जब इस संबंध में जिम्मेदारों से वार्ता किया गया तो जवाब देने से इन्कार करते हुए एक दूसरे के ऊपर इशारा कर फर्जी काम को अंजाम देकर भुक्तान करवा कर बंदरबांट किया जा रहा है जिस गांव की बात खबर में कही गई वहा मौके पर मौजूद लोगो ने खुद इस बात पर गवाही देते हुए बताया कि 22 जनवरी के बाद इस सड़क पर अबतक कोई मनरेगा योजना के तहत काम ही नहीं हुआ अब देखना ये दिलचस्ब होगा की आगे इस मामले में जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते है ।