महीने मे पांच किलो चावल गेहूं देकर जनता को उलझा रही भाजपा... जिलाध्यक्ष सपा

महीने मे पांच किलो चावल गेहूं देकर जनता को उलझा रही भाजपा... जिलाध्यक्ष सपा 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
कुशीनगर जिले के विधानसभा कसया क्षेत्र के पकवाइनार मे सपा के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता मे पी ए डी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे (एस एन बी) भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा से वंचित कर पांच किलो चावल देकर जनता को गुमराह कर रही है। धर्म आस्था का विषय है जबकि राजनीति व्यवस्था का विषय है। हमे जाति धर्म के नाम पर ओट नही करना चाहिए। उक्त बाते कार्यक्रम के आयोजक एवं कुशीनगर लोकसभा समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी डा. परशुराम पटेल ने शनिवार को क्षेत्र के खड्डा अहिरौली ग्राम पंचायत के पी डी ए पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समाजवादी पार्टी कुशीनगर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी  राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया ने कहा कि देश के अंदर महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षा महंगी करके गरीबों के बच्चो को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। दो करोड़ लोगो को हर साल नौकरी देने व सड़को को गड्ढा मुक्त करने की बात कह कर देश के सारे सरकारी संस्थानों को बेच दिया।आम जनता को मंदिर मस्जिद में उलझकर पांच किलो चावल के लिए मजबूर कर रहे हैं।
समाजवादी नेता कुशीनगर के जिलाध्यक्ष शुकुरल्लाह अंसारी ने कहा कि पी डी ए पंचायत के कार्यक्रम के माध्यम से हम लोग समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को गांव गांव में बताएंगे । और भाजपा द्वारा किए गए छलावे की राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश पटेल व संचालन  विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव आस मुहम्मद अंसारी,श्रीराम यादव, महेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्र, तेज प्रताप, लालजी पटेल, विजय  शंकर सिंह पटेल, सुनील वर्मा पूर्व प्रधान सुभाष सिंह, राजू यादव, जय गोपाल यादव, पारस सैनी,नंदलाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post