5 फरवरी से होगा भाजपा के शक्ति बंधन अभियान कार्यक्रम

5 फरवरी से होगा भाजपा के शक्ति बंधन अभियान कार्यक्रम 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
भारतीय जनता पार्टी का शक्ति वंदन अभियान जिला कार्यशाला  सोमवार  5 फरवरी को दोपहर 12:30   रविन्द्र नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया है। जिसे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी  शकुंतला चौहान जी संबोधित करेंगी।
   जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, सदस्य विधान परिषद, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला अभियान टोली के सदस्य, विधानसभा अभियान संयोजक, मण्डल अभियान टोली,  महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बैठक में अपेक्षित सभी जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारीयों से समय से उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post