15 फरवरी को जनपद के सभी विधानसभाओं में शक्ति सम्मान समारोह का होगा आयोजन

15 फरवरी को जनपद के सभी विधानसभाओं में शक्ति सम्मान समारोह का होगा आयोजन

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत गुरुवार 15 फरवरी को जनपद के सभी विधानसभाओं में शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के सीआरपी तथा ग्राम प्रबंधक को सांसद विधायक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी तथा शक्ति वंदन कार्यक्रम के संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि हाटा विधानसभा का शक्ति सम्मान समारोह सुबह 11 बजे मंगलम मैरेज हॉल गौरी रोड हाटा और कुशीनगर विधानसभा का दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभागार कसया आयोजित होगा जिसमें में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे तथा तमकुहीराज विधानसभा का ब्लाक सभागार सेवरहीं में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि शेष सभी विधानसभाओं का शक्ति सम्मान समारोह एक साथ सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बताया कि फाजिलनगर विधानसभा का ब्लाक सभागार फाजिलनगर में मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,  पडरौना विधानसभा का भाजपा कार्यालय रविन्द्र नगर में मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधानसभा का ब्लाक सभागार खड्डा में मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय और रामकोला विधानसभा का शक्ति सम्मान समारोह सामुदायिक भवन रामकोला में आयोजित किया जाएगा जिसे मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंड सम्बोधित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post