तहसीलदार गोपाल कृष्ण तिवारी ने बाटा कंबल जरूरतमंदो के खिल उठे चेहरे

तहसीलदार गोपाल कृष्ण तिवारी ने बाटा कंबल जरूरतमंदो के खिल उठे चेहरे

 शिवाकांत पाण्डेय 
संवाददाता कुशीनगर 
कुशीनगर :- कप्तानगंज तहसील  क्षेत्र के विद्यार्थी  इंटर मीडिएट कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर शीतलहर से ठिठुरते गरीब एवं असहाय व्यक्तियों और महिलाओं को तहसीलदार कप्तानगंज गोपाल कृष्ण तिवारी कंबल वितरित किए तहसीलदार ने जदीशपुर क्षेत्र के बरडीहा,जगदीशपुर,मुजहना, घोडादेऊर, गिदहा आदि गांवों के लोगों के व्यक्तियों को कंबल बांटे ।इनमें अनेक महिलाएं तथा दिव्यांग भी सम्मिलित हैं तहसीलदार ने बताया शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में  कि गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्तियों को प्रत्येक दशा में ठंड में सुरक्षा प्रदान की जाए और पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जाए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में ही तहसील क्षेत्र में लगातार शिविर लगाकर और लेखपालों के माध्यम से गांव-गांव गरीबों और निराश्रितों को कंबल बांटे जा रहे हैं ।अहिरौली बाजार थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने विद्यार्थियों के जागरूकता के संदर्भ बताया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा हो तो तुरंत 112 नंबर पर सूचित करें तथा जो महिला विधार्थी किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय,लेखपाल मदन गोपाल भारती,अध्यापिका बृंदा पाण्डेय,अध्यापक,ओम प्रकाश भास्कर,ग्राम प्रधान पति रामनगीना,प्रधान प्रतिनिधि राहुल चौधरी,भाजपा नेता भारत मद्धेशिया,विचित्र मणि पाण्डेय, रेनू भास्कर,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post