अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस आयोजन से सम्बंधित  बैठक हुई आयोजित 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
Mob - 9452316837
जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने के संबंध में तैयारी को लेकर एक बैठक अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित किया गया ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों/आयोजनों के संयोजन एवं समीक्षा हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये 
 गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में  सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में प्रार्थना सभा, प्रभात फेरी, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद, वृक्षारोपण सहित अन्य विविध कार्यक्रम शामिल किये गये है।
        अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशेष रूप से महापुरूषों के प्रतिमाओं की रंगाई पुताई एवं साफ-सफाई करा ली जाए। 
        उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने हेतु कार्यक्रम की रूप रेखा पर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करते हुए गणतत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से सम्बंधित जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों मे दायित्व सौपे जा रहें, वे अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रह कर कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करेगें।
       उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः सभी धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना सभा,ततपश्चात प्रभात फेरी, सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, ततपशचात  वृक्षारोपण, पुलिस लाइन में परेड, जनपद के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों /आश्रितों को सम्मानित ,जनपद में महापुरूषों की प्रतिमाओं /स्मारकों का माल्यार्पण किया जाएगा। वीर शहीदों के स्मारकों की साफ सफाई हेतु नगरीय क्षेत्रों में संबंधित ईओ और ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
          अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों को गौरवशाली बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों, एवं स्वंय सेवी संगठनों से अपील की है। 
       इस अवसर पर समस्त तहसीलदार,  जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी,जिलापूर्ति अधिकारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,जिला सेवायोजन अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी (आर आई), सहित अन्य समस्त सम्बंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post