निजी अस्पताल कर्मियो की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल मरीज के परिजनों को दौड़ा कर पीटा

निजी अस्पताल कर्मियो की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल। 
तीमारदार को मरीज की बीमारी पूछने पर गाली गलौज व बदसुलूकी का विरोध पर तीमारदार को अस्पताल कर्मियों ने दौड़ाकर पिटा ।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
सहयोगी अनूप यादव संवाददाता कुशीनगर...
मामला कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक निजी अस्पताल की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है। जिसमे इलाज कराने पहुँचे मरीज के परिजनों से बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालन के कर्मचारियों द्वारा तीमारदार को बेरहमी से पीटने का वीडियो भी सामने आया है। निजी अस्पताल के कर्मचारियों की गुंडई सामने आने के बाद स्थानीय लोगो औए राहगीरों ने विरोध किया। लोगो से स्टाफ की बदसुलूकी के बाद लोगो की भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बभनौली स्थिति श्रीराम लखन मेमोरियल हॉस्पिटल के स्टाफों ने मरीजो से मिलने आये तीमारदारों से बदसलूकी और मारपीट किया। किसका वीडियो भी सामने आया है जिसमे अस्पताल से जुड़े लोगों ने एक तीमारदार को दौड़ाकर बेरहमी से लात घुसो से पीटते दिखाई दे रहे है।

पीड़ित आकाश सिंह ने बताया कि वे रामकोला थानाक्षेत्र के सिधावट छावनी के रहने वाले है। उनकी माँ के चचेरे भाई की तबियत मंगलवार को खराब बताकर डॉक्टर ने अस्पताल में एडमिट कर लिया। सूचना मिलने पर मरीज रमेश सिंह से मैं अपने परिजनो के साथ मिलने पहुचा। मरीज के साथ महिला व बच्चे व देहाती लोग थे तो माँ के कहने पर डॉक्टर से मरीज की बीमारी पूछा। इतने पर डॉक्टर भड़क गए व सबके सामने माँ बहन की गाली देते हुए भगाने लगे। मेरी माँ व परिजन बीचबचाव करने को कोशिश किये तो डॉक्टर व पुरुष स्टाफों ने बतमीजी की। मैं विरोध किया तो डाक्टर ने लोकल के मनबढो को बुला मुझे बेहरमी से पीटा। राहगीरों ने इकठ्ठा होकर जब विरोध किये तब जाकर मेरी जान बची। लेकिन डॉक्टरों ने लोगो से बदसलूकी की तो लोगों ने अस्पताल को नुकसान पहुचाया। मैं पुलिस में तहरीर देकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया हु। 

इन गंभीर आरोप पर जब हमने अस्पताल के बोर्ड पर लिखे नम्बर पर काल कर उनका पक्ष जानने की कोशिश किया तो कोई जबाब नही मिला। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के SHO राजकुमार बरवार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले तीमारदार के साथ बदसलूकी की बात सामने आई हैं। साथ ही उसे बेरहमी से पीटने का वीडियो भी मिला लोगों ने अस्पताल पर तोड़ फोड़ भी किया। दोनो पक्षो को थाने बुलाया हु अभी कोई तहरीर नही मिली। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post