पडरौना ब्लाक के एक गांव में फिर लगी मनरेगा की फर्जी हाजिरी नही मिले मजदूर

कुशीनगर जिले में मनरेगा योजना के तहत केवल कागजों में काम दिखा कर खाना पूर्ति की जारही है इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारियों के मिली भगत से ग्राम प्रधान रोजगार सेवकों के द्वारा इस तरह का फर्जीवाड़ा काम को अंजाम दिया जरहा है ऐसे में ब्लाक के संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलो की सूचना देने ब खबरों पर उनका पक्ष जानने पर उनके द्वारा सीधे जीरो कर देने के शिवा उनके पास कोई जवाब नही रहता अगर इस मामले की सत्यता जानने के बाद अगर किसी द्वारा जानकारी नहीं दिया जाता तो ऐसे में फर्जीवाड़ा करने वालो का पेमेंट भी आंख बंद कर कर दिया जाता है जबकि हर साइड की जांच एपीओ के द्वारा करने के बाद ही पेमेंट करने का अप्रूवल देने का मतलब साफ है की कुछ न कुछ दाल में काला है और एपीओ के जानकारी में इस तरह का फर्जीवाड़ा काम को बखूबी अंजाम दिया जरहा है मनरेगा योजना का वर्षो से जितना काम और फर्जी मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई है दर असल में ज्यादातर फर्जी हाजिरी दिखा कर सरकार के आंख में धूल झोंक कर पैसे का बंदरबांट किया गया है ।
     हम बात कर रहे है कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना के गांव जंगल नाहर छपरा का जहां आज कइयों दिनो से एक सड़क पर फर्जी तरीके से मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई है जब इस सड़क पर लोकेशन के अनुसार देखा गया तो वहा बहुत पहले से nh 28 का काम जारी है और उसी सड़क पर मनरेगा योजना के तहत गांव के रोजगार सेवक के द्वारा फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई गई है जब us गांव के मौजूद ग्रामीणों से वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा मेरे गांव का लगभग 22 टोला है जिसमे किसी भी टोले पर कोई काम नहीं हो रहा है जबकि आज दिनांक, 14,01,2024 को 39 मजदूरों का फर्जी हाजिरी दिखाते हुए साफ तौर पर लिखा गया की धोबी के घर से  पिजावा स्थान तक पिच सड़क के पटरी पर मिट्टी कार्य दिखाया गया हैं वही बयान देने वाले ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सिरे से खारिज करते हुए इसे फर्जी बताया है कहा कोई काम नहीं हो रहा वहीउक्त दोषियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही है ।

जाने इस मामले में क्या बोले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि 

जब इस मामले की जानकारी टेलीफोनिक वार्ता के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दिया गया तो उनको हाजिरी के बारे में जैसे पता ही नहीं था ऐसा उनके द्वारा जवाब दिया गया लेकिन बाद में उनके द्वारा बोला गया है की हाजिरी को जीरो करवा दिया जायेगा जबकि हाजिरी जीरो करने का न ही उनके पास कोई अधिकार है न ऑप्शन है तो ऐसे में कुछ दिन बीतने के बाद एपीओ बीडीओ व क्षेत्रीय कर्मचारियों के मिली भगत से बिना काम के फर्जी हाजिरी पर इन लोगो के द्वारा कमीशन का परलोभन दिखा कर पेमेंट करवा लिया जाता है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post