लेखपाल संघ के दबाव पर प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज मुकदमे पर बौखलाए प्रधान संघ के लोग
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर जिले में बीते दिनों हुए महिला लेखपाल और प्रधान प्रतिनिधि के बीच कहा सुनी का मामला एक बड़ा तुल पकड़ता जरहा है लगभग एक सप्ताह पूर्व एक महिला लेखपाल ने प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पडरौना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था जिसमे विलंब होने पर लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का ही बहिष्कार कर दबाव बना कर प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज करवा दिया मुकदमा दर्ज होने की सूचना जिले में आग के तरह फैल गई और प्रधान संघ लामबंद हो गया और आज प्रधान संघ के कुछ लोगो ने विकास खण्ड पडरौना में बैठक कर रणनीति बनाते हुए आज एक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना और एक जिलाधिकारी कुशीनगर को एक ज्ञापन दिया है जिसमे सीधे प्रधान संघ ने महिला लेखपाल लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए निलंबन की मांग करते हुए स्पष्ट रूप से कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम जिलाधिकारी को देते हुए अपनी मांग रखी है क्या है पूरा मामला ज्ञापन में प्रधान संघ ने क्या रखी अपनी मांग आइए जाने ।
बतादूं की मामला तहसील पडरौना सदर कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा बुजुर्ग का है जहां ग्राम प्रधान रामावती देवी ग्राम प्रधान है जिनका प्रतिनिधि अखिलेश गोंड नमक एक व्यक्ति द्वारा पूरे ग्राम पंचायत का बागडोर देखते है लोगो के बताने के अनुसार जमीन की पैमाईश को लेकर महिला लेखपाल के द्वारा कई लोगो से पैसा लिया गया था जिसपर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा गांव में लेखपाल के आने के बाद लेखपाल से प्रधान प्रतिनिधि ने नाराजगी जताई थी उसी मामले में लेखपाल के द्वारा कुछ अशब्द भाषा का प्रयोग प्रधान प्रतिनिधि से किया गया था जिसपर प्रधान प्रतिनिधि आग बबूला हो गए और और जमकर विरोध किए जिसका फायदा उठाते हुए महिला लेखपाल ने प्रतिनिधि के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोतवाली पडरौना में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाने की मांग किया गया ठीक एक दो तीन दिन बीतने के बाद प्रधान संघ ने एसडीएम पडरौना से मिलकर अपना पक्ष रखा और लेखपाल की करतूत बताई जिसके बाद आश्वासन दिया गया की कोई कार्रवाई नहीं होगी और लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा लेकिन अचानक लेखपाल संघ ने अगले ही थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना से मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की जिसपर मजबूर होकर प्रभारी निरीक्षक ने प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज कर दिया जिसकी सूचना जिले में आग के तरह से फैली और प्रधान संघ भी लामबंद हो गया उसी मामले को लेकर आज प्रधान संघ ने जिलाधिकारी कुशीनगर को एक ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि।
विकास खण्ड पडरौना के गांव पगरा बुजुर्ग प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश गोड द्वारा लगभग 4 माह से कनाली व चकरोड के पैमाइश कराने के लिए तहसीलदार महोदय एसडीएम पडरौना को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी पैमाइस लेखपाल महोदया शालिनी कुमारी द्वारा नहीं किया गया और अन्त में आपको जब ग्राम प्रधान द्वारा पत्र दिया गया आप महोदय के आदेशानुसार एसडीएम महोदय द्वारा टीम गठित किया गया, जिसपर लेखपाल को बहुत ही बुरा और नागवारा लगा, तभी से मेरे प्रति उनकी भावनाएं बदल गयीं। उसके बाद लेखपाल महोदया उस ग्राम सभा में अपने मनमाने जाती है। गाँव के लोगों के सामने ही प्रधान को धमकी देती है इसका विरोध किया गया तो वापस आकर प्रधान प्रतिनिधि के नाम से पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर 323 504 506 427 353 186 इत्यादि धाराओं में FIR दर्ज कराने का दबाद अपने संघ द्वारा देकर दर्ज उनके द्वारा कराया गया उसी प्रकरण को संज्ञान में लेकर लेखापाल महोदया को निलम्बन व FIR दर्ज कराने की मांग किया गया है मांग पूरा नहीं होने पर संघ द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया है अब देखना ये होगा की क्या लेखपाल के तरफ से दर्ज मकदमा वापस होता है और महिला लेखपाल पर मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन की कार्रवाई होती है की नही ।