पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंप कार्यालय में किया गया स्वच्छता अभियान की शुरुआत

अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय से वृहद् स्वच्छता अभियान अभियान की गयी शुरुआत

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में अयोध्या से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गयी इसी क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा अपने कैम्प कार्यालय से इस वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया तथा पुलिस कार्यालयों में सफाई को बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सफाई की गयी तथा कहा गया कि हमें सफाई रखने की नियमित आदत डालनी है, न सिर्फ अपने घर और कार्यस्थल को साफ रखना है, वरन आसपास भी इस व्यवस्था को बेहतर बनाना है । इस दौरान महोदय द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गयी कि स्वच्छता के इस महाअभियान में एक साथ मिलकर अपने गांव व कस्बे में अधिक संख्या में शामिल होकर सहभागी बने और अपने शहर/कस्बे तथा गांव को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए श्रमदान करें । 
इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post