महिला लेखपाल के तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज हुआ मुकदमा
मू0 उमर अंसारी संवाददाता...
कुशीनगर जिले के तहसील पडरौना के लेखपाल संघ के लोगो ने आज थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया है वही कड़ाके की ठंड में दूर दराज से आए फरियादियों को बिना अपनी फरियाद सुनाए वापस जाना पड़ा दर असल मामला प्रधान प्रतिनिधि और एक लेखपाल के बीच आपसै विवाद से जुड़ा है जिसका लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है वही लोगो का कहना है की अगर कोई मामला था तो बाद में भी उस मामले के बारे में अपनी मांग रखा जा सकता था लेकिन दूर दराज से आने वाले फरियादियों की फरियाद बिना सुने बहिष्कार करना उचित नाही था जबकि प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल के बीच हुए विवाद को लेकर क्षेत्र की महिला लेखपाल ने पूर्व में प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था कार्रवाई नहीं होने पर आज लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में देखिए ।
बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के तहसील पडरौना क्षेत्र का है जहां की एक महिला लेखपाल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना को एक तहरीर दिया कहा प्रार्थीनी शालिनी क्षेत्र सं0 062y रा0नि0 पडरौना तहसील पडरौना मे लेखपाल के पद पर कार्यरत हू मै दिनांक 04.01.2024 को समय लगभग 3.00 बजे सरकारी कार्य से ग्राम पगरा बुजुर्ग मे पैमाइश कार्य के लिए गयी थी। तभी अखिलेश गोड़ पुत्र पारसनाथ गोड़ बिना बात के आकर सरकारी कार्य को करने से रोकने लगा जब मैने उसे मना किया तो मुझे भद्दी भद्दी गाली देने लगा व मेरे साथ मारपीट व हाथापाई करने लगा और मेरा सरकारी अभिलेख छीन कर कुछ कागजात फाड़ दिया और कहा कि दुबारा यहा पैमाइश करने आयी तो जान से मार दूंगा मैं किसी तरह वहा से जान बचाकर व व अभिलेख लेकर भागी उक्त घटना से मै काफी डरी हुयी हू मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है मुझे कुछ भी हो सकता है तो इसके जिम्मेदार उपर्युक्त व्यक्ति होगा पूर्व मे भी कई बार इसके द्वारा सरकारी कार्य करने मे बाधा उत्पन्न करता है व मुझे जान से मारने की धमकी देता है उपर्युक्त व्यक्ति काफी दबंग व सर्कस व्यक्ति है मुझे सरकारी कार्य का निर्वहन करने मे असुरक्षित महसूस करती हूं मुझे सुरक्षा प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे जबकि इस मामले में जानकारी मिला की तहरीर देने के बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज लेखपाल संघ के कुछ संख्या के लोगो ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए थाने में प्रदर्शन किया जिससे दबाव में आकर कोतवाली पडरौना में तहरीर के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश गोंड पर मुकदमा दर्ज हुआ है जिसकी एक प्रति वादी को देते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया गया ।