ईओ के समर्थन में राज्य कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

ईओ के समर्थन में राज्य कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नगर पंचायत तमकुहीराज में बीते शनिवार को ईओ और चेयरमैन के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जारहा है चेयरमैन और ईओ के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है आज ईओ के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी व सभी ईओ ने जिलाधिकारी को मांग पत्र शौप कार्रवाई की मांग किया है जबकि ईओ के समर्थन में राज्य कर्मचारी भी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आइए जाने क्या है पूरा मामला ।

बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत तमकुहीराज का है जहां ईओ और नगर अध्यक्ष के बीच पूर्व में हुए विवाद अब तूल पकड़ता जारहा है आज उसी मामले में अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी जिले के सभी ईओ और राज्य कर्मचारियों ने ईओ का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा की नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दबाव बना कर ज्यादा दिनों से अनर्गल काम करने का दबाव बनाया जरहा था नही करने पर धमकी देता रहा बीते शनिवार को रात ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा सुनी हुआ जिसमे उनके व उनके कर्मचारियों द्वारा मारा पीटा गया है जबकि ईओ के तहरीर पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है उसके बाद भी ज्ञापन आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया गया है जबकि घटना के बाद ही ईओ के तहरीर पर चेयरमैन व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन देने का क्या मतलब कही न कही सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने की साजिश इसी को कहा जासकता है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post