प्रदेश सरकार के मंत्री कल करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे रविन्द्र नगर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भारतीय जनता पार्टी पडरौना विधानसभा में निवास करने वाले सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता से सुबह 9 बजे रविन्द्र नगर पार्टी कार्यालय में पहुंचने का आह्वान किया है।
Tags
ध्वजारोहण