भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में किया चर्चा
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रविन्द्र नगर में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई जिसमें के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पहले भाजपा के जनप्रतिनिधि और फिर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में आगामी 2024 के चुनाव तैयारियों पर चर्चा किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को हर बूथ के हर घर तक जाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत करनी होगी।
साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से लोकसभा
चुनाव और संगठन की मजबूती के लिए भी चर्चा करते हुए कहा कि मण्डल को और अधिक सशक्त बनाना है, सभी मण्डल अध्यक्ष अपने मंडल से संबंधित सभी तरह के डाटा और ज्ञान को बढ़ाए। ज्यादा से ज्यादा लोगो को नमो एप से जोड़ने का प्रयास करे। दीवार लेखन का कार्य सभी लोग अपने बूथ पर करे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पन्ना प्रमुख का बहुत बड़ा योगदान है। सभी शक्ति केंद्र पर दो दिन के अंदर सभी पन्ना प्रमुख का सत्यापन करना है। सभी अभियान को कार्यकर्ता सरल एप पर अवश्य डाउनलोड करे।भारतीय जनता पार्टी अपने कार्य की साथ साथ कार्यकर्ता के द्वारा किए गए कार्य का निरंतर अवलोकन कर रही है।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बैठक की अध्यक्षता और आभार प्रकट किया।इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ असीम राय, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र,जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, दीपलाल भारती,पवन केडिया सहित ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी आदि उपस्थित थे।