लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जाई जारही अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद

तमकुहीराज पुलिस द्वारा लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 04 पेटी अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 05 लाख 20 हजार रुपये) के साथ दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.01.2024 को थाना तमकुहीराज पुलिस की टीम द्वारा लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 04 पेटी अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 05 लाख 20 हजार रुपये) के साथ दो अभियुक्तों 1. चुटून कुमार पुत्र नवल पटेल निवासी ग्राम कोटवा थाना कोटवा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार,  2. अभय कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोटवा थाना कोटवा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 019/2024 धारा 60/72 Ex Act में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

   पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 019/2024 धारा 60/72 Ex एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 

      गिरफ्तार अभियुक्तगन 
1. चुटून कुमार पुत्र नवल पटेल निवासी ग्राम कोटवा थाना कोटवा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार 2. अभय कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोटवा थाना कोटवा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार

     बरामदगी का विवरण
1. दो पेटी आफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 10,000/- रुपये) 
2. दो पेटी एट पीएम अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 10,000/- रुपये) 
3. एक अदद कार फोर्ड आइकन वाहन संख्या BR19C8740 (कीमत लगभग 5,00,000 रुपये 

    गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज कुशीनगर 
2. उ0नि0 बादशाह सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
3. उ0नि0 अवधेश कुमार थाना तमकुहीराज कुशीनगर
4. हे0का0 उमेश यादव थाना तमकुहीराज कुशीनगर 
5. हे0का0 इम्तियाज खान थाना तमकुहीराज कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post