जिलाधिकारी ने दिए स्वच्छता का आदेश

जिलाधिकारी ने दिए स्वच्छता का आदेश जाने क्या है मामला ।

मू0 उमर अंसारी संवाददाता....
आगामी दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में बन रहे मन्दिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उपरांत दिनांक 24 जनवरी को उ0 प्र0 दिवस मनाए जाने एवं दिनांक 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत मा० मुख्य मंत्री जी द्वारा स्वच्छता के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया की जनपद में स्थित सभी कार्यालयो में आगामी दिनांक 14 से 21 जनवरी के मध्य स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कार्यालय के भीतर, कार्यालय परिसर तथा परिसर के आस पास कही भी कोई प्लास्टिक, गन्दगी न बचे एव सारा कार्यालय परिसर स्वच्छ एंव सुन्दर दिखे, इसके अलावा जनपद के सभी कार्यालय भवनों को दिनांक 22 से 26 जनवरी के बीच प्रकाशित किये जाने सहित उपरोक्त आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने का निर्देश सभी संबंधित को दिए हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post